Sign in
Sign in
Sign in
Select Language
007

Al-A'raf 7:121 قالوا امنا برب العالمين ١٢١

7:121
قَالُوٓاْ
ءَامَنَّا
بِرَبِّ
ٱلۡعَٰلَمِينَ
١٢١
उन्होंने कहा : हम सर्व संसार के पालनहार पर ईमान लाए।
Continue Reading

Read Tafsir

Ibn Kathir (Abridged)

Musa defeats the Magicians, Who believe in Him

Allah states that at that tremendous moment, in which Allah differentiated between Truth and Falsehood, He sent a revelation to His servant and Messenger Musa, peace be upon him, ordering him to throw the stick that he held in his right hand,

فَإِذَا هِى
…

Musa defeats the Magicians, Who believe in Him

Allah states that at that tremendous moment, in which Allah differentiated between Truth and Falsehood,

…
More Tafsirs

Read in Context

Chapter 7, Page 165, Juz 9

109. फ़िरऔन की जाति के प्रमुखों ने कहा : निश्चय यह तो एक दक्ष जादूगर है। 110. वह चाहता है कि तुम्हें तुम्हारी धरती से निकाल दे, तो तुम क्या आदेश देते हो? 111. उन्होंने कहा : इसे और इसके भाई के मामले को स्थगित कर दो और नगरों में जमा करने वाले भेज दो। 112. वे तेरे पास हर कुशल जादूगर ले आएँ। 113. और जादूगर फ़िरऔन के पास आए। उन्होंने कहा : यदि हम ही विजयी हुए, तो निश्चय हमें अवश्य कुछ पुरस्कार मिलेगा? 114. उसने कहा : हाँ! और निश्चय तुम अवश्य निकटवर्तियों में से हो जाओगे । 115. उन्होंने कहा : ऐ मूसा! या तो तुम (पहले) फेंको, या हम ही फेंकने वाले हों? 116. मूसा ने कहा : तुम्हीं फेंको। चुनाँचे जब उन्होंने (रस्सियाँ) फेंकीं, तो लोंगों की आँखों पर जादू कर दिया, और उन्हें सख़्त भयभीत कर दिया, और वे बहुत बड़ा जादू लेकर आए। 117. और हमने मूसा को वह़्य की कि अपनी लाठी फेंको, तो अचानक वह उन चीज़ों को निगलने लगी, जो वे झूठ-मूठ बना रहे थे। 118. अतः सत्य सामने आ गया और जो कुछ वे कर रहे थे, असत्य होकर रह गया। 119. अंततः वे उस जगह पराजित हो गए और अपमानित होकर लौटे। 120. और जादूगर सजदे में गिर गए। 121. उन्होंने कहा : हम सर्व संसार के पालनहार पर ईमान लाए। 122. मूसा तथा हारून के पालनहार पर। 123. फ़िरऔन ने कहा : इससे पहले कि मैं तुम्हें अनुमति दूँ, तुम उसपर ईमान ले आए? निःसंदेह यह एक चाल है, जो तुमने इस नगर में चली है, ताकि उसके निवासियों को उससे निकाल दो! तो शीघ्र ही तुम (इसका परिणाम) जान लोगे। 124. निश्चय मैं अवश्य तुम्हारे हाथ और तुम्हारे पाँव विपरीत दिशाओं से बुरी तरह काटूँगा, फिर तुम सभी को अवश्य सूली चढ़ा दूँगा। 125. उन्होंने कहा : निश्चय हम अपने पालनहार ही की ओर लौटने वाले हैं। 126. और तू हमसे केवल इस बात का बदला ले रहा है कि हम अपने पालनहार की निशानियों पर ईमान ले आए, जब वे हमारे पास आईं? ऐ हमारे पालनहार! हमपर धैर्य उड़ेल दे और हमें इस दशा में (संसार से) उठा कि तेरे आज्ञाकारी हों।

- Maulana Azizul Haque al-Umari

Notes and Reflections

You do not have any notes or reflections on this verse.

Notes placeholders

Stay Connected to the Quran ❤️

Short meaningful reminders to reset, reflect and stay connected to the Quran.

Read, Listen, Search, and Reflect on the Quran

Quran.com is a trusted platform used by millions worldwide to read, search, listen to, and reflect on the Quran in multiple languages. It provides translations, tafsir, recitations, word-by-word translation, and tools for deeper study, making the Quran accessible to everyone.

As a Sadaqah Jariyah, Quran.com is dedicated to helping people connect deeply with the Quran. Supported by Quran.Foundation, a 501(c)(3) non-profit organization, Quran.com continues to grow as a free and valuable resource for all, Alhamdulillah.

Navigate
Home
Quran Radio
Reciters
About Us
Developers
Product Updates
Feedback
Help
Donate
Our Projects
Quran.com
Quran For Android
Quran iOS
QuranReflect.com
Quran.AI
Sunnah.com
Nuqayah.com
Legacy.Quran.com
Corpus.Quran.com
Non-profit projects owned, managed, or sponsored by Quran.Foundation
Popular Links
Duas from the Quran
Quran Verse of the Day
Ayatul Kursi
Yaseen
Al Mulk
Ar-Rahman
Al Waqi'ah
Al Kahf
Al Muzzammil
SitemapPrivacyTerms and Conditions
© 2026 Quran.com. All Rights Reserved
Contribute